पति डेनियल वेबर ने सनी लियोन को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

0

अभिनेत्री सनी लियोन आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर उनके अभिनेता पति डेनियल वेबर ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। डेनियल ने सोशल मीडिया पर सनी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-‘जन्मदिन की बधाई बेबी।आप जिंदगी में बहुत कुछ है और हर दिन मेरी ये ख्वाहिश होती है कि मैं आपको अपने दिमाग में आने वाली हर चीज बता सकूं!!!आप एक महान पत्नी, मां और प्रेमिका हो।लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और रोल मोडल हो।आदर्श हो!!!आपने जिंदगी की राह में कभी भी ये नहीं सोचा कि कोई क्या कहेगा। आपको अपने आप पर गर्व होना चाहिए कि आपने विनम्र रहते हुए सबकुछ हासिल किया। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं सनी लियोन!’
कनाडा के सार्निया ओंटेरियो में 13 मई,1981 को जन्मी सनी लियोन का असली नाम करणजीत कौर वोहरा है। सनी ने महज 15 साल की उम्र में जर्मन बेकरी में अपनी पहली नौकरी की थी। 19 साल की उम्र में सनी ने पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखा और जल्द ही पोर्न इंडस्ट्री की क्वीन बन गई। साल 2011 में सनी ने अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता डेनियल वेबर से शादी कर ली। साल 2011 में सनी कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बनी। इस शो में एक दिन फिल्ममेकर महेश भट्ट भी पहुंचे, जहां उनकी नजर सनी पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने सनी को अपनी फिल्म के लिए रोल ऑफर किया। साल 2012 में सनी ने फिल्म ‘जिस्म 2 ‘ से बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि फिल्म सफल नहीं हो पाई, लेकिन सनी के अभिनय को काफी पसंद किया गया। इसके बाद जैकपोट, रागिनी एमएमएस, मस्तीजादे, वन नाइट स्टैंड आदि शामिल हैं। इसके अलावा सनी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने आइटम नंबर से दर्शकों का दिल जीता।
सनी ने हिंदी के अलावा तमिल,तेलुगु, कन्नड़ आदि भाषाओं की फिल्मों में भी अभिनय किया। सनी और डेनियल ने 2017 में निशा कौर बेवर को गोद लिया था। उसके बाद मार्च 2018 सनी के सरोगेसी के जरिए दो बेटों अशर सिंह बेबर और नोआ सिंह बेबर की मां बनी। आज सनी अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रही है। उन्होंने अपने जिंदगी में कम समय में नाम और शोहरत दोनों कमाया और दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई। फिलहाल सनी अपने परिवार के साथ अमेरिका में है। वह जल्द ही फिल्म ‘कोका कोला’ में नजर आयेंगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *