अफगान सेना के 6 सैनिक शहीद, 5 लोग झड़प में घायल

0

नई दिल्ली, 12 मई (हि.स.)।अफगानिस्तान के पूर्वी लगमन प्रांत में झड़प के दौरान लगभग छह अफगान सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी और पांच अन्य घायल हो गए। 201 वीं सिलाब कॉर्प्स ने एक बयान में कहा कि तालिबान आतंकवादियों ने लागमन प्रांत के अलिशेंग जिले में सुरक्षा चौकियों पर हमला किया। बयान में आगे कहा गया है कि अफगान बलों ने जवाबी कार्रवाई की हालांकि, इस दौरान छह अफगान सैनिक शहीद हो गए और पांच अन्य लोग झड़प के दौरान घायल हो गए। तालिबान समूह ने अब तक इस घटना के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *