सार्क देशों में कोरोना संक्रमित की संख्या पहुंची 125,197

0

नई दिल्ली, 12 मई (हि.स.)। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार पूरी दुनिया में लगभग 4,256,076 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित दर्ज किये गए हैं। कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या  2,87,336 से अधिक हो गई है। इस वायरस से अबतक 1,52,568 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।
अफ़ग़ानिस्तान
सार्क देशों की बात करें तो अफ़ग़ानिस्तान में अबतक 4,687  मामले दर्ज किये गए हैं। इस वायरस से मरने वालों की संख्या 122  हो गई है, जबकि 558 लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है।
बांग्लादेश
बांग्लादेश  में अबतक 15,691 मामले दर्ज किये गए हैं। इस वायरस से मरने वालों की संख्या 239 हो गई है, जबकि 2,902  लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है।
भूटान
भूटान  में अबतक 11 मामले दर्ज किये गए हैं । भूटान में अबतक कोरोना से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है, जबकि  5 लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है।
भारत
भारत  में अबतक 70,827  मामले दर्ज किये गए हैं । इस वायरस से मरने वालों की संख्या 2,294 हो गई है, जबकि 22,549 लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है।  कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यहाँ 17 मई  तक का लॉक डाउन लगाया गया है।
मालदीव्स
मालदीव्स में अबतक कोरोना के 897 मामले दर्ज किये गए हैं। इस वायरस से अबतक 3 व्यक्तियों की मौत  हो गयी है, जबकि 29 लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यहाँ पार्शियल लॉक डाउन लगाया गया है।
नेपाल
नेपाल में अबतक कोरोना के 134 मामले दर्ज किये गए हैं । इस वायरस से अबतक एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है, जबकि 33 लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है।
पाकिस्तान
पाकिस्तान में अबतक कोरोना के 32,081  मामले दर्ज किये गए हैं। इस वायरस से अबतक 706 लोगों की मौत हुई है, जबकि 8,555 लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है।
श्रीलंका
श्रीलंका  में अबतक कोरोना के 869 मामले दर्ज किये गए हैं । इस वायरस से अबतक 9 लोगों  की मौत हुई है , जबकि 343 लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *