उपराष्ट्रपति ने एम्स से ली मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी

0

नई दिल्ली, 12 मई (हि.स.)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने मंगलवार को अस्पताल में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के हालचाल की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
वेंकैया ने ट्वीट कर कहा, आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक से बात कर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी प्राप्त की। यह जान कर संतोष हुआ कि उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा ईश्वर से डॉ मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।
उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सीने में दर्द की शिकायत होने पर रविवार को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब स्थिर है। उनकी कोरोना जांच भी नेगेटिव आई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *