अब सुप्रीम कोर्ट में 13 मई से शुरू होगी सिंगल बेंच की व्यवस्था

0

अभी तक सुप्रीम कोर्ट में दो जजों से कम जज की बेंच का प्रावधान नहीं था



नई दिल्ली, 11 मई (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट अपने नियमों में बदलाव करके अब पहली बार सिंगल बेंच की व्यवस्था शुरू करेगा। यह व्यवस्था अगले 13 मई से शुरू होगी।
सिंगल बेंच सात साल तक की सजा वाले अपराध में जमानत या अग्रिम जमानत के मामलों की सुनवाई करेगी। इसके अलावा सिंगल बेंच एक राज्य से दूसरे राज्य की निचली अदालत में ट्रांसफ़र करने के मामलों की सुनवाई करेगी। अभी तक सुप्रीम कोर्ट में दो जजों से कम जज की बेंच का प्रावधान नहीं था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *