लॉकडाउन में ऑडी इंडिया ने शुरू किया ऑनलाइन बिक्री

0

नई दिल्‍ली, 11 मई (हि.स.)। जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने  भारत में ऑनलाइन बिक्री शुरू की है। इससे ग्राहक कोविड-19 की रोकथाम के लिए जारी देशव्‍यापी लॉकडाउन के दौरान अपने घर से ही गाड़ी की बुकिंग कर सकेंगे। कंपनी ने सोमवार को बताया कि उसने अपने देशभर के डीलर नेटवर्क को इस ऑनलाइन मंच के साथ जोड़ दिया है।

कंपनी ने जारी एक बयान में कहा है कि इसके माध्यम से ग्राहक घर बैठे ना सिर्फ कार की बुकिंग कर सकते हैं, बल्कि अपनी कार की सर्विस के लिए भी बुकिंग करा सकते हैं। वहीं, कंपनी के भारत में परिचालन प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा कि कंपनी उपभोक्‍ताओं के लिए भविष्य की प्रौद्योगिकी को पेश करने में हमेशा आगे रही है। गौरतलब है कि देश भर में ऑडी के अभी कुल 36 बिक्री केंद्र हैं।

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले प्रीमियम कारों की अग्रणी निर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू की थी ।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *