बिहार में अब प्राइवेट लैब में भी होगी कोरोना की जांच

0

सरकार ने इन दो लैबों को दी मंजूरी



पटना, 10 मई (हि.स.)। बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच अब सरकारी अस्पतालों के साथ ही प्राइवेट लैब में भी होगी । राज्य सरकार ने इसके लिए दो प्राइवेट लैब को कोरोना वायरस जांच करने की मंजूरी दी है। इसमें डॉ. लाल पैथ लैब और कैन डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। यह दोनों प्राइवेट लैब अब लोगों का न केवल सैंपल ले सकेंगे, बल्कि जांच भी करेंगे। बिहार में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है जिसके कारण सरकार ने प्राइवेट लैब में कोरोना टेस्ट की अनुमति दी। लैब में दो चरणों में जांच होगी। पहली स्क्रीनिंग के लिए अधिकतम 1500 रुपए और पुष्टि के लिए दूसरे चरण की जांच लिए 3000 रुपए निर्धारित किये गये हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *