सोमवार को तीन बजे मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे प्रधानमंत्री

0

नई दिल्ली, 10 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी सोमवार 11 मई को अपराह्न तीन बजे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बैठक में वह राज्यों में कोविड-19 (कोरोना वाय़यरस) महामारी की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही लॉकडाउन के मुद्दे पर भी वह राज्यवार मंत्रणा करेंगे।

प्रधानमंत्री इस चर्चा के दौरान कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मरीजों वाले राज्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। बताया जा रहा कि इस बैठक में मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से एक-एक कर चर्चा करेंगे और इस दौरान सबके विचार सुनेंगे। कहा जा रहा कि मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की यह सबसे लंबी बैठक हो सकती है। उल्लेखनीय है कि देश में लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई तक है।

माना जा रहा है कि इस बैठक में लॉकडाउन पर आगे की रणनीति तय की जाएगी और इसके बाद ही इसे बढ़ाने या न बढ़ाने के बारे में फैसला लिया जाएगा। कई राज्य ने इसे बढ़ाने के पक्ष में बताये जा रहे।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी और उससे उपजे हालात के मद्देनजर 20 मार्च, 02 अप्रैल, 11 अप्रैल और 27 अप्रैल को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों से चर्चा की थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *