जफरुल इस्लाम नोटिस मांगा गया सोशल मीडिया पर पोस्ट के लिए इस्तेमाल मोबाइल या लैपटॉप

0

नई दिल्ली, 09 मई (हि.स.) दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान स्पेशल सेल ने  शनिवार को नोटिस दिया है सेल ने उन्हें नोटिस में यह कहा है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर मोबाइल या लैपटॉप जिससे भी पोस्ट पोस्ट किया था, वह जमा कराएं। उन्हें 12 मई से पहले इसे जमा करने को कहा गया है। जफरूल ने गत 28 अप्रैल को आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाला था। उनके खिलाफ 30 अप्रैल देशद्रोह की धाराओें के तहत मामला दर्ज किया गया था।
बुधवार रात भी पुलिस गई थी घर
दिल्ली पुलिस बुधवार रात अबू फ़ज़ल एन्क्लेव-1 स्थित उनके घर भी पहुंची थी। हालांकि इसके पहले ही उन्होंने पुलिस को चिट्ठी लिखकर अपने उम्र का हवाला देते हुए यह कहा था कि उन्हें जांच के लिए बुलाया नहीं जाए। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी उम्र ज्यादा है और उन्हें हाइपर टेंशन है। इसलिए उनसे उम्र और बीमारी को देखते हुए घर पर आकर भी पूछताछ नहीं किया जाए। जो भी पूछना है उसके लिए प्रश्नावली बनाकर भेजा जाए। वहीं इलाके के लोगों ने भी इसका विरोध किया था। इसके बाद पुलिस वापस चली गई थी।
30 अप्रैल को दर्ज किया गया था मामला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार (30 अप्रैल) को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान के खिलाफ देशद्रोह के तहत मामला दर्ज किया है। जफरुल इस्लाम ने दो दिन पहले 28 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कथित तौर पर भड़काऊ बयान दिया था। उनके खिलाफ भारतीय आचार संहिता (आईपीसी) की धारा 124 ए (देशद्रोह) और 153 ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, भाषा आदि के आधार पर दो समूहों में वैमनस्यता को बढ़ावा देना और समानता व सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की धारणा से कार्य करना) के आधार पर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई थी।
क्या है पूरा मामला
जफरुल इस्लाम ने 28 अप्रैल को सोशल मीडिया पर कहा था कि भारत में मुसलमानों को दबाया जा रहा है। इतना ही नहीं, धमकी भरे लहजे में 28 अप्रैल को एक फेसबुक पोस्ट में विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने लिखा था कि अगर अरब देशों से इसकी शिकायत की गई तो भारी नुकसान होगा। इसके बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *