दो विमानों से दुबई में फंसे 359 यात्री भारत पहुंचे

0

चेन्नई, 09 मई (हि.स.)। केंद्र सरकार के वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया के दो विमानों से दुबई में फंसे 359 लोगों को शनिवार सुबह भारत लाया गया। इन यात्रियों के साथ ही एक भारतीय का शव भी इसी विमान से लाया गया। इस व्यक्ति की दुबई में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी थी।

ग्रेटर चेन्नई निगम के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की सुबह एयर इंडिया की दो उड़ानें यहां पहुंची। पहले विमान में 28 महिलाओं एवं तीन बच्चों समेत 182 लोग यहां पहुंचे। इसके बाद दूसरे विमान में 177 लोग पहुंचे। इनमें 138 पुरुष और 39 महिलाएं थीं। ये सभी तमिलनाडु के रहने वाले हैं और वे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में काम कर रहे थे।

बताया गया है कि यात्रियों में तिरुनेलवली की रहने वह महिला भी थी, जिसके पति की दुबई में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। इस विमान से उसके पति का शव भी लाया गया है। हवाई अड्डा पर पहुंचने के बाद महिला एंबुलेंस में अपने पति का शव लेकर सेनगोट्टई रवाना हो गई। इसके अलावा शुक्रवार की रात मलेशिया के कुआलालंपपुर से  भी एक विमान 200 यात्रियों को लेकर तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डा पर पहुंचा था।

प्रशासन ने हवाई अड्डा पर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया और कोरोना वायरस की जांच के लिए उनके सैंपल लेकर लैब भेज दिए। प्रशासन ने इन सभी को विभिन्न स्थानों पर ठहराया है और 14 दिन के एकांतवास के बाद ही उन्हें उनके घरों को भेजा जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *