हुंडई मोटर्स नें परिचालन शुरू होने पर पहले दिन किया 200 कारों का उत्‍पादन

0

नई दिल्‍ली, 09 मई (हि.स.)। कोवि-19 की महामारी और लॉकडाउन 3.0 के बीच हुंडई मोटर्स इंडिया ने बताया कि उसके चेन्नई कारखाने में परिचालन फिर शुरू हो गया है। कंपनी ने शनिवार को कहा कि परिचालन शुरू होने के पहले दिन ही इस कारखाने में 200 कारों का उत्पादन हुआ है। गौरतलब है कि कंपनी ने श्रीपेरम्बदूर कारखाने में 8 मई को विनिर्माण गतिविधियां फिर शुरू की हैं।

हुंडई मोटर्स इंडिया ने बयान में कहा कि कंपनी के विनिर्माण संयंत्र में सुरक्षा और सामाजिक दूरी (सोशल डिस्‍टेंसिंग) दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत फीसदी अनुपालन किया जा रहा है। कंपनी ने कहा कि सरकार कोरोना वायरस की वजह से संकट में आई देश की अर्थव्यवस्था को उबारने का प्रयास कर रही है। कंपनी ने कहा है कि ऐसे में विनिर्माण परिचालन शुरू होने से कंपनी आर्थिक गतिविधियों में योगदान दे पाएगी। गौरतलब है कि राष्ट्रव्यापी बंद के तीसरे चरण में अंकुशों में कुछ ढील मिलने के बाद कई उद्योगों ने चरणबद्ध तरीके से फिर परिचालन को शुरू कर दिया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *