पटना में भारी मात्रा में सोना और नगदी के साथ दो गिरफ्तार, कई अहम सुराग मिलने की सम्भावना

0

पटना,9 मई (हि स)। राजधानी की पुलिस ने  भारी मात्रा में चोरी के गहने और कैश के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि पिछले दिनों पटना के ही बैंक कॉलोनी में बैंक अधिकारी के घर हुई चोरी में संलिप्त आरोपितों की तलाश के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है। जब चोरों की पुलिस तफ्तीश में जुटी थी उसी दौरान दीघा थाने की पुलिस ने शुक्रवार को शिवाजी नगर से मोहन नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही न उसके घर से पुलिस ने 350 ग्राम सोने की ज्वेलरी, 500 ग्राम चांदी, 4.75 लाख नकद और 150 ग्राम सोने की तीन बिस्कुट को बरामद किया। उसी की निशानदेही पर घटना में शामिल दूसरे अपराधी कुंदन साह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पटना के एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मोहन की निशानदेही पर रामजीचक से कुंदन नाम के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की कर रही है। दो अन्य की तलाश में छापेमारी की जारी की जा रही है।एसएसपी ने बताया कि 22 अप्रैल को बैंक कॉलोनी में एक बैंक अधिकारी के घर में चोरी हुई थी। पुलिस ने छानबीन की तो एक संदिग्ध का लोकेशन दीघा के शिवाजी नगर में मिला। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मोहन के घर दबिश दी। मोहन की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर कुंदन को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर बरामद सोना, चांदी और कैश कहां से लाया गया था। आपको बता दूँ की सोने की बिस्कुट पर एक नामी कंपनी का टैग लगा है और बैच नंबर भी है। पुलिस संबंधित ज्वेलर्स से भी पता जुटा रही है कि बिस्कुट किसे बेचा गया था।
दीघा थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में कुंदन कुमार साह लगभग दर्जन बार अलग अलग मामलों मे जेल जा चुका है। जबकि कुंदन कुमार साह है जो कि पूर्व में राजद सुप्रीमो लालू यादव के साले साधु यादव के घर से लगभग 3 किलो सोना तथा 80,0000 रुपए नगद की चोरी कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *