केडिला कंपनी के 21 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, कंपनी का एक प्लांट सील

0

अहमदाबाद,07 मई (हि.स.)। कोरोना महामारी के बीच अर्थव्यवस्था संभालने के लिए सरकार ने औद्योगिक क्षेत्र में कुछ शर्तों के साथ काम शुरू करने की अनुमति दी थी। इसी के तहत अहमदाबाद शहर में भी कामकाज शुरू करने की दी गयी मंजूरी लोगों को भारी पड़ने लगी है। धोलका तहसिल के त्रासद गांव में स्थित केडिला कंपनी के 21 कर्मचारियों की कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। सरकार ने गंभीरता से लेते हुए कंपनी के उस प्लांट को सील कर दिया है।
दरअसल, बुधवार को इस कंपनी के तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आने इन सभी कर्मचारियों की जांच करवायी गई। प्रशासन ने कंपनी के अन्य सभी कर्मचारियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। गुरुवार को 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। प्रशासन ने इस संयंत्र को फिलाहास सील कर दिया है। अब धोलका तहसील में भी कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 40 हो गई है। अब तक दस्कोई तहसील में सबसे अधिक 40 मामले थे।
प्रशासन धोलका के त्रासद गांव को नियंत्रण क्षेत्र घोषित कर सकता है। केडिला कंपनी ने कर्मचारियों के बीच कोरोना पॉजिटिव मामले मिलने के बावजूद कंपनी केवल एक प्लांट को छोड़कर बाकी में काम जारी रखा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *