सेना की फील्ड फायरिंग रेंज में बम फटने से तीन लोगों की मौत

0

जैसलमेर, 07 मई (हि.स.)। जैसलमेर में बुधवार रात बम फटने से तीन लोगों की मौत पर ही मौत हो गई।
मामला रामदेवरा थाना क्षेत्र का है जहां पर मावा व रामदेवरा गांव के बीच स्थित सेना की फील्ड फायरिंग रेंज में एक बम में उस समय धमाका हो गया जब ट्रैक्टर ट्राली से गुुजर रहे तीन लोगों ने वहां पड़े एक बम से छेड़छाड़ कर दी या ट्राली का पहिया बम के ऊपर से गुजर गया। धमाके से तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। रामदेवरा पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
रामदेवरा पुलिस के अनुसार तीनों मृतकों की पहचान मगाराम, पूराराम व फगा राम मेघवाल के रूप में हुई है। तीनों ही गांव टेकरा तहसील बाप जिला जोधपुर के निवासी हैं। रामदेवरा पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है। साथ ही सेना को भी इस घटना की जानकारी दी गई है।रामदेवरा पुलिस घटना की जांच में लग गई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *