दुकानदारों के लिए पेटीएम ने पेश की 100 करोड़ रुपये की लॉयल्टी स्कीम

0

नई दिल्‍ली, 05 मई (हि.स.)। कोविड-19 की महामारी और लॉकडाउन के बीच डिजिटल भुगतान मंच पेटीएम ने किराना दुकानदारों के लिए 100 करोड़ रुपये   की लॉयल्टी स्कीम मंगलवार को पेश की। पेटीएम की ये स्‍कीम लेनदेन शुल्क के चलते नुकसान झेल रहे किराना दुकानदारों की मदद करेगी।

गौरतलब है कि किराना दुकानदारों को अपने पेटीएम वॉलेट में किए गए सभी  लेनदेन की राशि को अपने बैंक खातों में भेजने के लिए अभी एक फीसदी का लेनदेन शुल्क (मर्चेंट डिस्काउंट रेट-एमडीआर) देना होता है।

पेटीएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा ने स्‍कीम के बारे में कहा कि वॉलेट में पैसा डालने के लिए बैंक हमसे एक शुल्क लेते हैं और अब हम यह एक फीसदी की एमडीआर अपने दुकानदार ग्राहकों को लौटा देंगे, जिससे उन्हें दोगुना फायदा  होगा। उन्‍होंने बताया कि एक तो उनकी लागत कम होगी, दूसरा वह उसके मंच पर कई सारी वित्तीय योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

पेटीएम ने जारी एक बयान में कहा कि उसने 100 करोड़ रुपये की राशि अलग से रखी है। इसे कोरोना-19 की महामारी के दौरान किराना दुकानदारों को ज्यादा से ज्यादा डिजिटल सुविधा उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने पर इस्तेमाल किया जाएगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *