ईपीएफओ ने पेंशनधारकों को 764 करोड़ रुपये जारी किए

0

नई दिल्ली, 05 मई (हि.स.)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने राष्ट्रव्यापी कोविड-19 (कोरोना वायरस) महामारी के मद्देनजर लागू पूर्णबंदी (लॉकडाउन) के कारण पेंशनधारकों को असुविधा से बचाने के लिए अग्रिम के तौर पर अप्रैल, 2020 के पेंशन भुगतान को जारी कर दिया है।

ईपीएफओं के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे भारत में पेंशन संवितरण बैंकों की सभी नोडल शाखाओं को 764 करोड़ रुपये भेजने के लिए कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना किया। सभी बैंक शाखाओं को समय पर पेंशनधारकों के खातों में पेंशन के क्रेडिट को सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।

कोविड-19 संकट के दौरान पेंशनधारकों को राहत प्रदान करने के लिए ईपीएफओ द्वारा आवश्यकता की इस घड़ी में पेंशन के सही समय पर क्रेडिट किए जाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *