दिल्ली में आईटीबीपी के 45 जवान हुए कोराना से संक्रमित

0

आईटीबीपी के टिगरी कैंप के 76 जवानों को छावला क्वारंटाइन केंद्र में अलग रखा गया



नई दिल्ली, 05 मई (हि.स.)। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में अब तक 45 आईटीबीपी कर्मियों में कोविड 19 संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। 43 कर्मी आईटीबीपी के टिगरी कैंप, नई दिल्ली यूनिट में कार्यरत हैं।यह यूनिट राजधानी में आतंरिक सुरक्षा कार्यों में लगी हुई है। इनमें से 2 लोगों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि 41 आईटीबीपी कर्मी सीएपीएफ़ रेफरल अस्पताल, ग्रेटर नॉएडा में भर्ती हैं। इस यूनिट के 76 जवानों को आईटीबीपी के छावला क्वारंटाइन केंद्र में अलग रखा गया है।
आईटीबीपी के प्रवक्‍ता के अनुसार रोहिणी, नई दिल्ली में दिल्ली पुलिस के साथ कानून व्यवस्था में तैनात आईटीबीपी कंपनी के 2 जवानों का पूर्व में कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया था। इन्हें एम्स, झज्जर में भर्ती करवाया गया है। इस कंपनी के बाकी 91 जवानों को आईटीबीपी छावला में क्वारंटाइन में रखा गया है। इनके सैंपल लिए जा चुके हैं और फ‍िलहाल रिपोर्ट का इंतज़ार है। इस बीच सीएपीएफ़ रेफरल अस्पताल, ग्रेटर नॉएडा में कोरोना संक्रमित जवानों का उपचार शुरू कर दिया गया है। 200 बिस्तरों वाला यह अस्पताल अब कोविड 19 के संक्रमित जवानों के इलाज़ के लिए है। अभी इसमें आईटीबीपी के 44 और बीएसएफ़ के 8 जवान भर्ती हैं।केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा इनका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल में सभी आवश्यक इक्विपमेंट और संसाधन उपलब्ध हैं। साथ ही इनके संपर्क में आने वालों की तलाश तेज कर दी गई है और संपर्क में आये लोगों की सैंपल की जांच भी ज़ारी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *