सीआईएसएफ कर्मियों ने एक दिन का वेतन ‘प्रधान मंत्री केयर फंड’ में दान किया

0

नई दिल्ली, 05 मई (हि.स.)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने नोबल कोरोना वायरस महामारी के विरूद्ध जंग लड़ने के लिए अपना एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री केयर फंड में दान किया है।
बल के महानिदेशक राजेश रंजन ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह को 16,23,82,357 (सोलह करोड़ तेईस लाख बयासी हजार तीन सौ सतावन) रुपये का चेक सौंपा। सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सुरक्षा बल के 1.62 लाख से अधिक कर्मियों ने राष्ट्रीय जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को दृष्टिकोण में रखते हुए स्वेच्छा से एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री केयर फंड में दान किया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *