विश्व में कोरोनोवायरस के 3.56 मिलियन से ज्यादा मामले आये सामने

0

नई दिल्ली, 04 मई (हि.स.)। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार पूरी दुनिया में लगभग 3,566,531 मिलियन  लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 2,48,302 से अधिक हो गई है। इस वायरस से अबतक 1,154,550 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते  हुए दुनिया के कई देशों ने अपने यहाँ पूरी तरीके से लॉक डाउन  कर दिया है ,वहीँ कुछ जगहों पर पार्शियल लॉक डाउन लगाया गया है। लोगों से जयादा से ज्यादा घरों में रहने की अपील की गयी है। दवाईयां , ग्रोसरिस ,फल ,सब्जियां इन सब जरुरी चीज़ों के लिए ही बाहर निकलने की इजाजत है।
इंडोनेशिया 
साउथ एशियाई देशों की बात करे तो इंडोनेशिया में अबतक 11,192 मामले दर्ज किये गए है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या 845 हो गई है, जबकि 1876 लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है।
लाओस
लाओस में अबतक कोरोना वायरस के 19 मामले दर्ज किये गए है और 9 लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद वापस घर भेज दिया गया है।  इस वायरस से अबतक एक भी मौत नहीं हुयी है।
 
कंबोडिया
कंबोडिया में अबतक कोरोना वायरस के 122 मामले दर्ज किये गए है और 120 लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद वापस घर भेज दिया गया है। इस वायरस से अबतक एक भी मौत नहीं हुयी है।
मलेशिया
मलेशिया में अबतक कोरोना वायरस के 6,298 मामले दर्ज किये गए है और 4,413  लोगों को ठीक होने के अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। इस वायरस से अबतक 105 लोगों की मौत हो चुकी है। मलेशिया ने  लॉकडाउन को 12 मई तक बढ़ा दिया है।
म्यांमार
म्यांमार में अबतक कोरोना वायरस के 155 मामले दर्ज किये गए है और 43 लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद वापस घर भेज दिया गया है। इस वायरस से अबतक 6 लोगों की  मौत हो चुकी है। म्यांमार ने अपने  लॉकडाउन को 12 मई तक बढ़ा दिया है।
फिलीपींस 
फिलीपींस में अबतक कोरोना वायरस के 9,223 मामले दर्ज किये गए है और 1,214 लोगों को अस्पताल से छुट्टी होने के बाद वापस घर भेज दिया गया है। इस वायरस से अबतक 607 लोगों की मौत हो चुकी है।फिलीपींस में लॉकडाउन को 15 मई तक बढ़ा दिया है।
सिंगापुर 
सिंगापुर  में अबतक कोरोना वायरस के 18,205 मामले दर्ज किये गए है और 1,408 लोगों को अस्पताल से छुट्टी होने के बाद दे दी गयी है । इस वायरस से अबतक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना के बढ़ते  मामलों  को देखते हुए 1 जून  तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया  है।
थाईलैंड 
थाईलैंड में अबतक कोरोना वायरस के 2,987  मामले दर्ज किये गए है और 2,740 लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद दे दी गयी है । इस वायरस से अबतक 54 लोगों की मौत हो चुकी है।
वियतनाम 
वियतनाम में अबतक कोरोना वायरस के 271 मामले दर्ज किये गए है और 219 लोगों को अस्पताल से छुट्टी होने के बाद दे दी गयी है । इस वायरस से अबतक एक भी मौत नहीं हुयी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *