बिहार में 7 दिनों में 231 कोरोना पॉजिटिव मिले, 72 लोगों ने जीती जिंदगी की जंग

0

बिहार में मुंगेर जिला में सबसे अधिक 95 पॉजिटिव मिले हैं    दूसरे नंबर पर बक्सर में 53 कोरोना पॉजिटिव मिले      रोहतास में 52 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं      पटना में 44 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं      बिहार में 4 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है       117 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट गए हैं  



पटना,03 मई (हि.स.)।बिहार में कोरोना के संक्रमण की लपट 30 जिलों तक जा पहुंची है। सूबे में इसके पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 482 तक पहुंच गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक बिहार में लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 117 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट गए हैं।  इधर एक सप्ताह में 231 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ोतरी हुई है जबकि सप्ताह भर में 72 लोग स्वस्थ्य भी हुए हैं। इन सात दिनों के भीतर पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी के 1-1 पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु भी हुई है। अब तक मुंगेर, पूर्वी चंपारण, वैशाली और सीतामढ़ी के 1-1 मरीज की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हो चुकी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *