बिहार : मुंगेर में मिले 13 नए पॉजिटिव

0

मुंगेर, 27 अप्रैल (हि.स.)। पटना लैब से सोमवार की सुबह जारी जांच-रिपोर्ट में मुंगेर जिले के जमालपुर शहर के सदर बाजार एरिया के 13 नए लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने के बाद मुंगेर जिले में संक्रमित कोरोना मरीजों की संख्या अब 81 हो गईं है। केवल जमालपुर शहर के सदर बाजार में 68 संक्रमित मरीज हैं जबकि 1 संक्रमित मरीज मुंगेर शहर के गुमटी नं0- 02 का रहनेवाला है। यह सूचना सिविल सर्जन डा.पुरुषोत्तम कुमार ने सोमवार को दी ।
पूरे जिले में अबतक कोरोना से एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है और 11 अन्य स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *