अपराधियों ने पांडव गिरोह के सरगना संजय सिंह को मारी गोली

0

पटना 26 अप्रैल (हि.स)। वर्चस्व की लड़ाई में रविवार को अपराधियों ने पांडव गिरोह के सरगना संजय सिंह को गोली मार कर जख्मी कर दिया । उसे स्थानीय प्राइवेट नर्सिंग होम में उनको भर्ती कराया गया है।  सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर  मामले की जानकारी ली है। संजय सिंह पर 16 मामले दर्ज हैं।
 सिटी एसपी (पूर्वी) ने बताया कि संजय रविवार को  सब्जी लेने के लिए वह अपने गांव नीमा (नदवां) गया था। वहां पहले से घात लगाए चार अपराधियों ने उसपर हमला कर दिया जिसमें वह जख्मी हो गया। संजय को एक गोली लगी है। उसका  अपराध से पुराना रिश्ता रहा है। उसके ऊपर सोलह मामले दर्ज हैं। हाल के दिनों में उसने अपराध का रास्ता छोड़कर ठेकेदारी शुरू कर दी थी।  उसकी पत्नी पालीगंज विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चकी हैं।
 पुलिस ने आस पास के क्षेत्र को सील कर छापेमारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही शंका के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *