अमिताभ बच्चन के कमरे में घुसा चमगादड़, बोले-कोरोना पीछा छोड़ नहीं रहा

0

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने विचार फैंस के साथ साझा करते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन द्वारा किया गया ट्वीट सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है।अमिताभ ने लिखा-‘जूरी के देवियों और सज्जनों, इस घंटे की सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज, क्या आप विश्वास करेंगे। जलसा में एक चमगादड़ मेरे कमरे में घुस आया। तीसरे फ्लोर पर मेरे कमरे में। बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला, कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा!’
सोशल मीडिया पर अमिताभ के इस ट्वीट पर उनके फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने बंगले ‘जलसा’ में अपने बेटे, बहु और पोती के साथ समय बीता रहे हैं और उनकी पत्नी जया बच्चन लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में फंसी हैं। अमिताभ बच्चन इस साल कई फिल्मों में नजर आएंगे, जिसमें अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’, नागराज मंजुले की ‘झुंड’, शूजित सरकार की ‘गुलाबो सिताबो’ और रूमी जाफरी की फिल्म ‘चेहरे’ शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *