जदयू सांसद संतोष कुशवाहा पर होगी कार्रवाई :श्रवण

0

पटना, 21 अप्रैल (हि.स.) । लॉकडाउन तोड़ने पर जेडीयू सांसद संतोष कुशवाहा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जेडीयू ने अपना स्टैंड साफ कर दिया है। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने साफ तौर पर कहा कि पूर्णिया के सांसद संतोष कुशवाहा पर एक्शन लिया जाएगा। मंत्री ने बताया कि सांसद लॉकडाउन में दिल्ली से पटना आए हैं। ऐसे में पार्टी संज्ञान लेगी और कार्रवाई करेगी। बता दें कि इससे पहल मंत्री श्रवण कुमार ने भाजपा नेतृत्व से विधायक अनिल सिंह को लेकर कार्रवाई करने की मांग की थी। मंत्री श्रवण कुमार ने साफ कहा था कि कोटा से बेटी को लाने के मामले में यदि कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है तो अनिल सिंह पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं श्रवण कुमार ने साफ कह दिया है कि हमारी पार्टी जदयू के अध्यक्ष संतोष कुशवाहा को लेकर कार्रवाई जरूर करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *