कुख्यात छोटू यादव को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

0

 भागलपुर, 21 अप्रैल (हि.स.)। एसटीएफ पटना की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से नवगछिया और मधेपुरा बॉर्डर के पास से कुख्यात अपराधी पुरुषोत्तम उर्फ छोटू यादव को गिफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसटीएफ की टीम ने छोटू यादव के पास से एक कार्बाइन सहित पचास से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किया है। छोटू यादव‌ का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। नवगछिया पुलिस को छोटू यादव की आधा दर्जन हत्या मामले में लंबे आर्से से तलाश थी।
 इस मामले की पुष्टि एडीजी सुशील मान सिंह खोपड़े ने भी की है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक राजद नेता विनोद यादव हत्याकांड, वकील प्रमोद राय हत्याकांड, जिला परिषद सदस्य गौरव राय के भाई सोनू राय हत्याकांड सहित आधा दर्जन से अधिक हत्या के मामलों का वह मुख्य आरोपी था। छोटू की गिरफ्तारी को पुलिस की अहम कामयाबी मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *