किम जोंग उन का ह्रदय आपरेशन, रिसार्ट में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं

0

लॉस एंजेल्स 21 अप्रैल (हिस): उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन के ह्रदय के आपरेशन को ले कर अमेरिकी मीडिया में दिन भर चर्चा रही। किम जोंग उन पिछले चालीस दिनों से दिखाई नहीं पड़ रहे थे। उनके स्वास्थ्य के बारे में तरह तरह के क़यास लगाए जा रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि किम आख़िरी बार कम्युनिस्ट पार्टी की 11 अप्रैल को पोलिट ब्यूरो की बैठक में दिखाई दिए थे।

किम जोंग उन के ह्रदय के आपरेशन के बारे में दक्षिण कोरियाई मीडिया की ओर से ख़बरें आ रही हैं। बताया जाता है कि किम जोंग उन उत्तरी कोरिया के संस्थापक और अपने दादा किम !! संग के जन्म दिवस 5 अप्रैल से नदारद हैं। इस समारोह में किम दिखाई नहीं पड़ रहे थे। उत्तरी कोरिया की ओर से उन्हीं दिनों छोटी दूरी की मिसाइलें प्रक्षेपित की गई थीं।

न्यू यॉर्क टाइम्स ने उत्तरी कोरिया के एक दैनिक वेबसाइट के हवाले से बताया है कि किममाउंट कमगंग रिसार्ट ( ह्यंग्सन) में स्वास्थ्य लाभ ग्रहण कर रहे हैं। उनका 12 अप्रैल को आपरेशन होने के क़यास लगाए जा रहे हैं। वेब साइट ने यह भी दावा किया है कि किम अत्यधिक सिगरेट के सेवन और मोटापे से परेशानी महसूस कर रहे थे।
उत्तरी कोरिया किम जोंग उन के स्वास्थ्य को ले कर पूरी गोपनीयता बारत रहा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *