राष्ट्रपति के सचिव नियुक्त हुए के.डी. त्रिपाठी

0

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) कपिलदेव त्रिपाठी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविद का सचिव नियुक्त किया गया है। सोमवार को कार्मिक मंत्रालय ने इस नियुक्ति को मंजूरी दी।
कपिल देव त्रिपाठी असम-मेघालय कैडर के 1980 बैच के आईएएस (सेवानिवृत्त) अधिकारी हैं। मौजूदा समय में त्रिपाठी सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) के अध्यक्ष हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने त्रिपाठी को राष्ट्रपति के कार्यकाल के साथ सह-टर्मिनस के लिए अनुबंध के आधार पर कोविंद के सचिव के रूप में नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *