लॉकडाउन में पत्नी मान्यता और बच्चों को मिस कर रहे हैं संजय दत्त

0

लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड की बहुत सी हस्तियां अपने परिवारों के साथ घर पर समय बिता रही हैं। वहीं बॉलीवुड के कुछ कलाकार इतने भाग्यशाली नहीं रहे हैं कि उनके साथ ऐसा हो। क्योंकि जो जहां है वहीं फंस गया है। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देश में 3 मई तक लॉकडाउन लगा है। अभिनेत्री मौनी रॉय इस वक्त दुबई में हैं और उनकी मां बाथरूम में फिसल गई हैं। घर न आने की वजह से वह परेशान हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त बच्चों के साथ दुबई में फंसी हुई हैं। लॉकडाउन के दौरान संजय दत्त घर पर अकेले ही हैं। अब उनके लिए अकेले घर में भी दिन काटना मुश्किल हो रहा है।

उनका मानना है कि लॉकडाउन एक अभिनेता के लिए तो बेहतर समय था। इस समय मैं खुद परिवार के साथ समय गुजारता। पर जैसे ही लॉकडाउन का ऐलान हुआ, मान्यता और बच्चे दुबई में फंस गए। संजय दत्त ने बताया कि मैं रोजाना बच्चों के साथ बात करता हूं, लेकिन मुझे उनकी सुरक्षा की हमेशा चिंता होती है। मैंने अपने जीवन का कुछ समय लॉकडाउन में ही बिताया है। पर तब से अब तक में एक चीज बदली है। और वह है यह तकनीक जिसके जरिए मैं वर्चुअली अपने परिवार से लगभग रोजाना यहां रहते हुए भी मिल पाता हूं। 60 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि तकनीक के लिए धन्यवाद, मैं उन्हें एक दिन में कई बार देख और उनसे बात कर सकता हूं और फिर भी मैं उन्हें बहुत याद करता हूं।
मान्यता संजय दत्त से 20 साल छोटी हैं। मान्यता और संजय दत्त की शादी 7 फरवरी 2008 को हुई थी। मान्यता और संजय दत्त के दो बच्चे भी हैं। उनके दोनों जुड़वा बच्चों का जन्म 21 अक्टूबर, 2010 को हुआ। बेटे का नाम शहरान दत्त और बेटी का नाम इकरा दत्त है।
काम के मोर्चे पर संजय दत्त के इस साल कई फिल्म है, जिसमें  ‘शमशेरा’, ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, ‘केजीएफ: चैप्‍टर 2’, ‘सड़क 2’, ‘तोरबाज’ और ‘पृथ्वीराज’ शामिल हैं। संजय दत्त ‘सड़क 2’ में आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, पूजा भट्ट,गुलशन ग्रोवर के साथ दिखाई देंगे। वहीं फिल्म ‘शमशेरा’ में अभिनेता रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा संजू बाबा ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में अजय देवगन के दिखाई देंगे। ‘केजीएफ: चैप्‍टर 2’ इस साल 23 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *