देश में 80 करोड़ लोगों को 3 महीने मुफ्त अनाज देगी सरकारः गृह मंत्रालय

0

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (हि.स.)। केंद्र सरकार 80 करोड़ लोगों को 3 महीने तक मुफ्त राशन देगी। मंगलवार को गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि गरीबों को 5 किलो फ्री राशन दिया जाएगा और इसके लिए 24 घंटे राशन की आपूर्ति पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मजदूरों की मदद के लिए देश भर में 80 शिकायत केंद्र बनाए गए हैं और हेल्प लाइन नंबर पर भी मिल रहीं शिकायतों को दूर भी किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में लाकडाउन 3 मई तक बढ़ाने के साथ ही सरकार ने गरीबों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लगभग 80 करोड़ लोगों को अगले 3 महीने तक 5 किलो गेहूं या चावल प्रतिमाह मुफ्त देने का फैसला किया है। गृह मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया कि इसके लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अतिरिक्त अनाज जारी कर दिया गया है। 13 अप्रैल, 2020 तक 22 लाख टन से ज्यादा अन्न भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) से निकल चुका है। साथ ही, गृह मंत्रालय का कंट्रोल रूम अनिवार्य वस्तुओं और सेवाओं की उपलब्धता की 24 घंटे निगरानी कर रहा है।

लाॅकडाउन के उल्लंघन में 17585 एफआईआर दर्ज

गृह मंत्रालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि कि लॉकडाउन का उल्‍लंघन करने के आरोप में 17585 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 22632 वाहनों को जब्‍त का लिया गया है। वहीं फेक समाचार फैलाने को लेकर 12 टिकटॉक बनाने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई है। इसके तहत 7 फेसबुक, 2 ट्विटर और 1 व्हाट्सएप अकाउंट ब्लॉक किया गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *