कोरोना वायरस : देश में संक्रमितों की संख्या पहुंची 10363, मौतों का आंकड़ा 339 हुुआ

0

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना वायरस के मामले देश मे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगवार सुबह कुल मौतों का आंकड़ा अब तक 339 पहुंच गया। कुल संक्रमितों की संख्या 10 हज़ार के पार हो गयी है। अब तक 10,363 मामले सामे आ चुके हैं।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार देश में फिलहाल कोरोना वायरस के 8988 मामले सामने हैं, जिनका इलाज रहा है। जबकि राहत भरी खबर यह है कि अब तक 1035 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
कोविड-19 महामारी का प्रकोप अब भी लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 1211 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस वायरस की वजह से बीते 24 घंटे के अंदर 31 लोगों की मौत भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *