लॉकडाउन के बीच दो लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

0

दंतेवाड़ा, 12 अप्रैल (हि.स.)। दंतेवाड़ा के छोटे गुडरा कोटवारपारा से दो लाख का इनामी 26 नंबर प्लाटून सदस्य माड़वी मुड़ा (26) निवासी छोटे गुडरा, कोटवार पारा थाना कुआकोंडा को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सली संगठन के 26 नंबर प्लाटून का सदस्य अपने परिवार से मिलने ग्राम छोटे गुडराकोटवार पारा आने की सूचना पर डीआरजी दंतेवाड़ा सीआरपीएफ 195 बटालियन बड़े गुडरा एवं थाना कुआकोंडा की संयुक्त पुलिस पार्टी द्वारा 26 नंबर प्लाटून सदस्य माड़वी मुड़ा को शन‍िवार को गिरफ्तार कर रव‍िवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड में जेल दाखिल किया गया।
गिरफ्तार नक्सली माड़वी मुड़ा की निशानदेही पर एक नग 05 किलो का टिफिन बम, एक नग इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, 20 मीटर इलेक्ट्रॉनिक वायर, एक नग पिटठू एवं एक जोड़ी नक्सली वर्दी बरामद किया गया। गिरफ्तार नक्सली माड़वीमुड़ा कटेकल्याण पहुंच मार्ग पर कई स्थानों में रोड खोदकर मार्ग अवरुद्ध करने की घटना में तथा वर्ष 2018 में कुकानार थाना के ग्राम जोगेरास में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *