बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 60

0

सबसे अधिक कोरोना पोजिटिव मरीज सीवान में



पटना, 10 अप्रैल (हि.स.) : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण पूरे देश में संकट की स्थिति बनती जा रही है. बिहार में भी पिछले दो दिनों के अंदर कोरोना को लेकर तस्वीर एकदम बदल गई है. सीवान में कोरोना के मामले तेजी के साथ बढ़ते ही जा रहे हैं. वहां अब तक कुल 29 मामले सामने आये हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अबतक बिहार के 11 जिलों में कोरोना के मरीज मिले हैं. हालांकि पटना और मुंगेर जिला फिलहाल कोरोना फ्री बन गया है  क्योंकि यहां अभी कोई भी एक्टिव केस सामने नहीं आया है.

बिहार में इस महामारी से अबतक एक ही व्यक्ति की मौत हुई है. वह व्यक्ति मुंगेर का रहने वाला था और कतर में नौकरी करता था. उसे गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद पटना के एम्स में भर्ती  कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सीवान के दो लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इसमें एक दस साल की बच्ची और एक 28 साल का युवक शामिल है. उन्होंने कहा कि ये दोनों भी उसी परिवार के सदस्य हैं, जो ओमान से आए कोरोना संक्रमित के सपंर्क में आए थे. सीवान जिले के पंजवार गांव में 11 और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं.

बिहार में कहां हैं कोरोना के कितने मरीज

सीवान- 29
मुंगेर –7
पटना- 5
गया- 5
बेगूसराय- 5
गोपालगंज- 3
नालंदा-2
लखीसराय- 1
सारण- 1
नवादा- 1
भागलपुर – 1

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News