राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से बर्नी सैंडर्स ने वापस लिया नाम

0

नई दिल्ली, 09 अप्रैल (हि.स)। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार के बीच अमेरिका से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है।डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की कोशिश में लगे सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने अपनी दावेदारी वापस ले ली है। उन्होंने वीडियो जारी कर बुधवार देर रात पार्टी के दूसरे उम्मीदवार जो बिडेन के पक्ष में नाम वापस लेने का ऐलान किया है।

78 वर्षीय बर्नी ने ऐलान करने के बाद ट्वीट कर लिखा, ‘आज मैं अपना चुनावी अभियान खत्म कर रहा हूं। अभियान भले खत्म हो गया हो, लेकिन न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा।’ वह जल्द ही अपने समर्थकों को संबोधित करेंगे।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सैंडर्स के नाम वापस लेने पर ट्वीट करते हुए लिखा कि वो आउट हो गए हैं। उन्होंने इसकी तुलना हिलेरी क्लिंटन के कैंपेन के खत्म होने से की है। ट्रंप ने अपने ट्वीट में बर्नी सैंडर्स के समर्थकों से रिपब्लिकन पार्टी के साथ आने को कहा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *