केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में शार्ट सर्किट से लगी आग

0

लखनऊ, 09 अप्रैल (हि. स.)। लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र में केजीएमयू के ट्रामा सेंटर की दूसरी मंजिल पर एसी के तारों के शार्ट सर्किट से आग लग गयी। रात में हुई घटना से मरीज और उनके परिजन घबराहट से चिल्लाने लगे। स्थानीय पुलिस और केजीएमयू प्रशासन एवं डॉक्टरों ने संयुक्त रूप से मरीजों को बाहर निकाला।

चौक फायर सर्विस के वाहनों ने पहुँचकर मौके पर मोर्चा सम्भाल लिया। आग के कारण लिफ्ट बन्द करनी पड़ी और सीढ़ियों पर किसी को आने नहीं दिया गया। मौके पर करीब 7 वाहनों और फायर कर्मचारियों ने स्थिति को कण्ट्रोल में कर लिया है। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *