फिर मुस्कुराएगा इंडिया और फिर जीत जाएगा इंडिया : प्रधानमंत्री

0

नई दिल्ली, 07 अप्रैल (हि.स.)। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लोगों को कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत इस लड़ाई में जीतेगा। मंगलवार को अपने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत इससे लड़ेगा। फिर मुस्कुराएगा इंडिया और फिर जीत जाएगा इंडिया।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज विश्व स्वास्थ दिवस पर हम न केवल एक दूसरे के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें बल्कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई की अगुवाई करने वाले डॉक्टरों, नर्सों, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार प्रकट करने के संकल्प को दोहराएं।’

उन्होंने कहा कि इस विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हम सामाजिक दूरी जैसे कदमों का पालन करना सुनिश्चित करके न केवल अपने जीवन को बल्कि दूसरों के जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं। उन्होंने इस अवसर पर लोगों से वर्षभर व्यक्तिगत फिटनेस पर ध्यान देने को कहा, ताकि इससे सम्पूर्ण स्वास्थ्य बेहतर बनाने में मदद मिल सके।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News