महाराष्ट्र में 50 तब्लीगी फरार, गृहमंत्री ने दी कठोर कार्रवाई की चेतावनी

0

मुंबई, 07 अप्रैल (हि.स.)। गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि दिल्ली में तब्लीगी मरकज जमात में शामिल 50 लोग फरार हैं। इन सभी ने अपने-अपने मोबाइल बंद कर रखे हैं। उन्होंने इन सभी को तत्काल पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है। अगर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि महाराष्ट्र से दिल्ली में तब्लीगी मरकज जमात में शामिल होने के लिए 1400 लोग गए थे। इनमें से 1350 लोगों का पता चल गया है। इन सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया है। अभी तक 50 लोगों का पता नहीं चला है। ये सभी फरार हैं।

गृहमंत्री ने कहा कि अगर ये सभी लोग खुद आत्मसर्मपण कर देंगे तो प्रशासन इनपर नरमी बरतेगा। लेकिन पुलिस के हवाले खुद को नहीं किया तो पुलिस इन पर कठोर कार्रवाई करने वाली है। अनिल देशमुख ने कहा कि तब्लीगी जमात ने वसई में कार्यक्रम की अनुमति मांगी थी। इस कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना थी। प्राथमिक स्तर पर पुलिस ने इसे अनुमति दिया था, लेकिन राज्य सरकार ने इसे अंतिम समय में रद्द कर दिया। इसी वजह से महाराष्ट्र में तब्लीगी मरकज का कार्यक्रम नहीं हो सका था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News