पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को उनके निवास स्थान में शिफ्ट किया गया

0

श्रीनगर, 07 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को सोमवार को उनके निवास स्थान में शिफ्ट किया गया है। पुलिस ने उन्हें सोमवार सुबह ट्रांसपोर्ट लेन स्थित जेल से मौलाना आजाद रोड पर स्थित फेयरव्यू गुप्कार रोड में स्थानांतरित किया गया है जो उनका सरकारी निवास है। महबूबा मुफ्ती को उनके घर पर शिफ्ट करने के बाद पहले से उन पर लगाए गए जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) को हटाया नहीं गया है। अगले आदेश तक महबूबा फिलहाल अपने घर में ही हिरासत में रहेंगी।

बता दें कि महबूबा मुफ्ती को पिछले वर्ष 5 अगस्त को ऐहतियातन हिरासत में रखा गया था। उन्हें हिरासत में लेने का आदेश जम्मू कश्मीर गृह विभाग द्वारा जारी किया गया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News