छत्तीसगढ़ में 3 और कोरोना पॉजि‍ट‍िव मरीज हुए स्वस्थ

0

रायपुर, 05 अप्रैल (ह‍ि.स.)। कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों ने कमाल कर दिया है। एम्स अस्पताल में भर्ती रायपुर के तीन और मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। तीनों मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद रव‍िवार की सुबह अस्पताल से इन्हें डिस्चार्ज कर दिया है।
एम्स से डिस्चार्ज किए गए तीनों मरीजों में रायपुर के देवेन्द्र नगर निवासी युवक, बैरन बाजार निवासी युवती और डीडी नगर निवासी युवती शामिल हैं। इसकी पुष्टि खुद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर दी है। उन्‍होंने ट्वीट के माध्‍यम से कहा क‍ि हमारा मेड‍िकल स्‍टॉफ हर मरीज की देखभाल के ल‍िए 24 घंटे काम कर रहा है। इन तीनों की ट्रेवल हिस्ट्री विदेश की थी। तीनों मरीजों का सेंपल रिपोर्ट दो बार निगेटिव आया, जिसके बाद उन्हें रव‍िवार सुबह को ही डिस्चार्ज किया गया है। इसके पहले ठीक होने वाले चार मरीजों में से तीन ऐसे हैं, जिनकी फाॅरेन ट्रेवलिंग की हिस्ट्री थी। दो की दुबई और एक की लंदन से हाल ही में छत्तीसगढ़ वापसी हुई थी। जबकि रायपुर के रामनगर में रहने वाले व्यक्ति की कोई ट्रेव‍लिंग हिस्ट्री का पता नहीं चला है। छत्‍तीसगढ़ में कुल 10 पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए हैं, जिनमें से 7 पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 लोगों का उपचार अब भी जारी है।
 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *