उप्र : लॉकडाउन के उल्लंघन में अब तक वसूला गया 31 करोड़ का जुर्माना

0

60,396 लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज 



लखनऊ, 05 अप्रैल (हि.स.)। विश्व की वैश्विक महामारी कोरोना (कोविड-19) वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे भारत में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन का असहयोग करने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आ रही हैं। इसके तहत अब तक जुर्माने के तौर पर पुलिस 31 करोड़ ग्यारह लाख अट्ठरहा हजार सात सौ इक्यानवे रुपये का जुर्माना वसूल चुकी है। यह जुर्माना वाहनों से वसूले गये शमन शुल्क की धनराशि हैं।
देश की वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए पूरे भारत में 21 दिन का लॉकडाडन लगाया गया। कई राज्यों में इसे कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश सभी जिलों के जिला व पुलिस प्रशासन को दिए हैं। इसी के चलते सभी जिलों के पुलिस कप्तानों ने अपने-अपने जिलों के चौराहों पर बैरियर लगवाया। लॉकडाउन के दौरान उन वाहन स्वामियों को रोका गया, जो बिना प्रशासनिक अनुमति के सड़कों घूमते पाए गए। उन वाहनों को रोककर वाहन स्वामियों की तलाशी ली गयी। वाहन के पेपर न होने पर या तो गाड़ी का चालान किया गया या फिर सीज की कार्रवाई की गयी। साथ ही 188 धारा के तहत कई लोगों के  खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। ईसी चालान भी हुआ है। पूरे प्रदेश की बात की जाय तो अब तक चेकिंग के दौरान जो वाहन शमन शुल्क वसूला गया है वह 31,11,18,791 रुपये हैं।
पुलिस ने 60,396 लोगों पर किया मुकदमा दर्ज
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने धारा 188 के तहत मुकदमा भी दर्ज करने की कार्रवाई की है। अब तक पूरे प्रदेश के जिलों में करीब 60396 मुकदमें दर्ज किये गए हैं। जिलों की पुलिस ने 59,594 जगहों पर नाका और बैरियर लगाया है। 7,076,921 स्थानों पर वाहन चेकिंग की गयी। 1,503,666 वाहनों के चालान और 1,19,145 वाहनों को सीज किया गया है। 188 धारा के तहत 60,396 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 525 लोगों के खिलाफ ईसी चालान हुआ है।
डीजीपी बोले
पुलिस महानिदेशक हीतेश चन्द्र अवस्थी ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश में लगाए गए लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराया जा रहा है। जो इसका उल्लंघन करते हुए पाये जा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा अब कई  जिलों के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है।
असहयोग करने वालों पर हो कार्रवाई
इस महामारी को रोकने के लिए जब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 दिन का लॉकडाउन का ऐलान​ किया था। उसके कुछ देर बाद ही  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय बैठक कर मातहतों को कड़े निर्देश दिए थे। उन्होंने लॉकडाउन को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश देते हुए कहा था कि असहयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदेश की सभी अन्तरराज्जीय और अन्तरराष्ट्रीय सीमाओं को पूरी तरह से सील किया जाए, ताकि लॉकडाउन की अवधि में अनावश्यक यातायात को रोका जा सके।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *