लखनऊ के 18 जमाती अभी भी दिल्ली में, जांच पड़ताल में हुआ खुलासा

0

लखनऊ, 04 अप्रैल (हि.स.)। लखनऊ से निजामुद्दीन की जमात में सम्मिलित होने गए 18 जमातियों की जांंच-पड़ताल में उनके दिल्ली में होने की जानकारी मिली है। इन 18 लोगों में कुछ लोगों से लखनऊ पुलिस की बातचीत भी हुई है, वे सभी एक साथ दिल्ली में है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था नवीन अरोड़ा ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन की जमात में शामिल होने गए 18 जमाती में पांच जमाती अपने साथ पत्नियों को भी ले गए थे। मतलब दिल्ली गये लोगों की कुल संख्या 23 है। ये सभी एक साथ दिल्ली में ही क्वांटाइन हो रहे हैं। यह जानकारी कुछ जमातियों के फोन पर बातचीत में लखनऊ पुलिस को हुई है। जमातियों के ज्यादातर फोन नम्बर लखनऊ में बैठे परिजन के ही थे। कुछ नम्बर ही जमातियों ने अपने दिए थे जिससे यह जानकारी निकल सकी है।
गौरतलब है कि दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में जमात का आयोजन हुआ, जिसमें लखनऊ समेत पूरे देश से जमातियों का जुटना हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *