मंत्री समूह ने की कोरोना वायरस को रोकने की कार्ययोजना की समीक्षा

0

नई दिल्ली, 03 अप्रैल (हि.स.)। कोविड-19 (कोरोना वायरस) की महामारी के मद्देनजर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर मंत्री समूह के सदस्यों की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बनाई गई योजना की समीक्षा की गई। इसके साथ ही मंत्री समूह ने लॉकडाउन के बाद मजदूरों के पलायन की स्थिति पर भी चर्चा की।

शुक्रवार को सिंह के आवास पर हुई इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, वस्त्र उद्योग मंत्री स्मृति ईरानी, शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान, सुरेश गंगवार और गजेन्द्र सिंह शेखावत शामिल रहे।

मंत्रियों की बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पर भी चर्चा की गई। कोरोना को देखते हुए मोदी सरकार ने 1.70 लाख करोड़ के विशेष पैकेज का ऐलान किया था। इस विशेष पैकेज के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन के साथ 20 करोड़ महिलाओं के जन-धन खाते में तीन महीने तक पांच-पांच सौ रुपये की राशि भेजने का प्रावधान किया गया है।

सिंह के आवास पर मंत्री समूह की यह दूसरी बैठक है। इससे पहले भी मंत्रियों ने बैठक कर कोराना वायरस के संक्रमण को रोकने की कार्ययोजना पर चर्चा की थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *