पाकिस्तान ने एक बार फिर सुंदरबनी सेक्टर में की गोलाबारी, 6 भारतीय जवान घायल

0

राजौरी, 03 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना जैसी महामारी के बीच भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। शुक्रवार को भी पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान पाक सेना ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की। भारतीय सेना के छह जवान घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सेना अस्पताल राजौरी पहुंचाया गया है। साथ ही इस बीच भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को पाकिस्तान द्वारा पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में की गई गोलाबारी की चपेट में आने से दो भारतीय जवान घायल हो गए थे। जबकि भारत द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के तीन जवान मारे गए और दो घायल हो गए। आज शुक्रवार की सुबह फिर राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी करने के साथ ही मोर्टार के गोले दागने शुरू कर दिए। इस गोलाबारी की चपेट में आने से छह जवान घायल हो गए। घायलों को तुरंत मौके से निकालकर राजौरी सैन्य अस्पताल में पहुंचाया गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News