दरबार साहिब के हजूरी रागी की कोरोना से मौत, पंजाब में मृतकों की संख्या हुई पांच

0

चंडीगढ़, 02 अप्रैल (हि.स.)। अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर दरबार साहिब के हजूरी रागी पद्मश्री ज्ञानी निर्मल सिंह की कोरोना से मौत हो गई। गुरुवार सुबह पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इसके साथ पंजाब में कोरोना से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है।
पंजाब में कोरोना के कारण अमृतसर, मोहाली, लुधियाना व होशियारपुर जिलों में मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जानकारी के अनुसार पद्मश्री हजूरी रागी ज्ञानी निर्मल सिंह 17 मार्च को इंग्लैंड से वापस आए थे। इस बीच उन्होंने होम आइसोलेशन का पालन नहीं किया। बताया जाता है कि इस दौरान वह चंडीगढ़ ओर दिल्ली में हुए कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे।
दो दिन पहले ज्ञानी निर्मल सिंह की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अमृतसर स्थित गुरुनानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। गुरुवार की सुबह पांच बजे उनकी मृत्यु हो गई। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शोक व्यक्त किया है। एसजीपीसी प्रधान भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल, अकाली दल सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल ने हजूरी रागी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *