बिहार में 26 अप्रैल को होने वाली दारोगा बहाली परीक्षा स्थगित

0

पटना 29 मार्च (हि स):  बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने दरोगा बहाली की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इस संबंध में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के ओएसडी ने नोटिस जारी किया है। यह परीक्षा 26 अप्रैल 2020 को आयोजित किया जाना था वर्तमान में लगाए गए लॉक डाउन के कारण 26 अप्रैल 2020 को प्रस्तावित मुख्य परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है, परीक्षा की अगले तिथि की घोषणा की जाएगी। आदेश में कहा गया है कि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के द्वारा विज्ञापन संख्या 1- 2019 के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा ,सहायक अधीक्षक कारा एवं सहायक अधीक्षक कारा भूतपूर्व सैनिक के रिक्त पदों पर चयन हेतु संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित किया गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *