अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मनोज ने गांव की चौपाल को बनाया प्रवासियों के लिए आश्रय स्थल

0

पैतृक गांव राजौंद की दो चौपालों में की 50 से ज्यादा लोगों के ठहरने की व्यवस्था 



चंडीगढ़, 29 मार्च (हि.स.)। कोरोना वायरस और लॉकडाउन की चुनौती से हर व्यक्ति गरीब व जरूरतमंदों के लिए मददगार बन रहा है। फिल्म अभिनेता से लेकर खिलाड़ी भी इस कार्य से अछूते नहीं हैं। इसी कड़ी में वर्ल्ड में छठी रैकिंग और ओलंपियन खिलाड़ी मुक्केबाज मनोज कुमार प्रवासियों के पलायन को रोकने के लिए आगे आए हैं।
रविवार को उन्होंने बकायदा ट्वीट किया कि उनके पैतृक गांव राजौंद में गुरु ब्रह्मानंद आश्रम व प्रजापति चौपाल में 50 से ज्यादा लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। दूसरे राज्य का कोई भी प्रवासी यहां ठहर सकता है। लॉकडाउन के दौरान 14 अप्रैल तक उनके ठहरने व खाने का प्रबंध किया जाएगा। किसी भी प्रवासी को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।
अर्जुन अवार्डी और कॉमनवेल्थ विजेता मुक्केबाज मनोज की यह पहल प्रदेश से पलायन कर रहे प्रवासियों के लिए मददगार साबित होगी। उन्होंने बकायदा ट्वीट करके मुख्यमंत्री मनोहर लाल व कैथल जिला प्रशासन को अवगत कराया है।
हॉकी सुरमा व प्रदेश के खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह भी गरीब व जरूरतमंदों की दिल खोल कर मदद कर रहे हैं। वे अपने विधानसभा क्षेत्र पिहावो में न केवल प्रवासियों के ठहरने का इंतजाम कर रहे हैं बल्कि गांव-गांंव व वार्ड-वार्ड जाकर लोगों को राशन भी वितरित कर रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *