लुधियाना जेल ब्रेक, दीवार फांद कर चार कैदी फरार

0

लुधियाना, 28 मार्च ( हि.स.)। कोरोना वायरस के खौफ के चलते लुधियाना ताजपुर रोड स्थित केन्द्रीय जेल से आज चार कैदी फरार हो गए। इसकी जानकारी होते ही जेल में तैनात सुरक्षा कर्मियों के हाथ पांव फूल गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। शुरूआती जांच के बाद पता चला कि कैदी जेल की पिछली दीवार फांद कर फरार हुए हैं। दीवार के साथ कंबल की रस्सी बना कर उनके सहारे कैदी दीवार पर चढ़े। इसके बाद महिला जेल की तरफ कूदे और बाहर की तरफ छलांग लगा कर भाग निकले। चारों कैदी अलग-अलग मामलों में जेल में बंद थे। शनिवार को सुबह इसका पता चलते ही अधिकारियों ने आला अफसरों को सूचित किया और स्टेट कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना देकर जिले भर में रेड अलर्ट करवा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *