कैटरीना कैफ के वायरल वीडियो पर दीपिका पादुकोण बोली-मेरा आइडिया चुरा लिया है!

0

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आये दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसको लेकर वह एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल दीपिका ने अपने इस पोस्ट में अभिनेत्री कैटरीना कैफ का बर्तन धोने वाला वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने मस्ती भरे अंदाज में इसके कैप्शन में लिखा-‘मुझे बताते हुए दुख हो रहा है कि सीजन 1 का पांचवा एपिसोड रद्द हो गया है। क्योंकि कैटरीना कैफ ने मेरा आइडिया चुरा लिया है!’
दीपिका के इस पोस्ट पर कैटरीना ने कमेंट करते हुए लिखा-‘हाहाहहा मैंने रुपाली, मेरी विश्वनीय सहयोगी (हाउस स्टाफ) से इसका अधिकार प्राप्त कर लिया है। आप सुरक्षित रहें…लव यू।’ हाल ही में कैटरीना कैफ ने अपना बर्तन धोने वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। फिलहाल दीपिका के मस्ती भरे अंदाज को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। पूरी दुनिया अभी कोरोना वायरस का प्रकोप झेल रही हैं। भारत में भी यह तेजी से पांव प्रसार रहा है। ऐसे में कई बॉलीवुड हस्तियां सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के बीच जागरूकता फैलाने के साथ-साथ स्वयं भी घर में समय बिता रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *