कोविड-19 की टेंशन दूर करेंगे भगवान राम, दूरदर्शन पर फिर शुरू होगा रामायण का प्रसारण

0

नई दिल्ली, 27 मार्च (हि.स.)। कोरोना के कहर के चलते देश भर में डर का माहौल बन गया है। 21 दिन के लॉक डाउन ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। सरकार ने इस टेंशन को दूर करने के लिए राम का सहारा लिया है। केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर रामानंद सागर के रामायण सीरियल को एक बार फिर से प्रसारण करने की घोषणा की है। रामायण का प्रसारण कल यानि शविवार को सुबह 9 बजे से 10 बजे तक होगा और फिर रात को 9 बजे से 10 बजे होगा।
शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि लोगों की मांग को देखते हुए दूरदर्शन पर एक बार फिर रामायण का प्रसारण शुरू किया जा रहा है। 80 के दशक में प्रसारित होने वाला सीरियल रामायण इस कदर लोगों के बीच लोकप्रिय था कि कुछ देर के लिए सड़के सूनी हो जाया करती थीं। जिन लोगों के घरों में टीवी नहीं था वे भी दूसरों के घरों में जा कर रामायण देखा करते थे। रामानंद सागर की रामायण की शुरूआत होते ही सब के सब टीवी से चिपक जाया करते थे। रामायण के किरदार अरुण गोविल और दीपिका को तो लोग सचमुच का राम और सीता मानने लगे थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *