पटना में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9 हुई

0

पटना, 27 मार्च (हि स)। पटना मे कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 9 हो गई है ।
 राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट की जांच में दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।  ये दोनों नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती  हैं। इनमें एक पटना के उसी अस्पताल का कर्मी है जहां मुंगेर के कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति का डायलिसिस किया गया था और बाद मे उसकी मृत्यु हो गई थी।
 कतर से आए मुंगेर के इस व्यक्ति सैफ़ अली की मौत पटना एम्स में 22 मार्च को हो गई थी। उसकी किडनी का इलाज हो रहा था लेकिन मरने के बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। कल भी उसी अस्पताल का एक वार्ड ब्वॉय कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *