कोरोना वायरस : धर्मगुरु दलाईलामा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया दान

0

धर्मशाला, 26 मार्च (हि.स.)। धर्मगुरु दलाईलामा ने हिमाचल के गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम को एक पत्र लिखकर प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने के लिये किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है।
धर्मगुरु ने लिखा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दिशा-निर्देशों पर हिमाचल सरकार कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिये जो भी कदम उठा रही है, वो सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल मेरा अपना घर है। मैं पिछले कि छह दशकों से यहां रह रहा हूं। इसलिये इस विपदा की घड़ी में यहां के लोगों की सहायता करना मेरा फर्ज भी है और नैतिक कर्तव्य भी। इसलिये मैं दलाईलामा ट्रस्ट की तरफ से गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिये भोजन और दवाओं के लिये मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर रहा हूं।
गौर हो कि धर्मगुरू दलाईलामा ट्रस्ट इससे पहले भी इस तरह की संकट की घड़ी में न सिर्फ हिमाचल के मुख्यमंत्री राहत कोष बल्कि देश के अन्य राज्यों सहित विदेशों को भी सहायता के तौर पर दान करता रहा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *